{"_id":"594034be4f1c1ba50a8b46e4","slug":"161497380030-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर किया आला-ए-कत्ल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर किया आला-ए-कत्ल बरामद
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)।
पुलिस ने रेस्टोरेंट में हुई नौकर की हत्या के मामले में हत्यारोपी को रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बुगती बरामद कर लिया किया गया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
12 जून 2016 को पानीपत रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उत्तराखंड के चंपावत निवासी नौकर बबलू को रात के समय उसके ही साथी तीन नौकरों ने बुगते से काट कर हत्या कर दी थी। रेस्टोरेंट के मालिक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, मामले में एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने हत्यारोपी राहुल मिश्रा उर्फ हिमांशु, निवासी ग्राम टिकौता, थाना रानीगंज, जिला प्रतापगढ़ को ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट से आदेश प्राप्त करके आरोपी को आठ घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाया गया। आरोपी की निशानदेही पर रेस्टोरेंट के बराबर मे स्थित हैदरअली के बाग से हत्या में प्रयुक्त बुगती बरामद कर लिया गया है। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।