फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सियानंद हत्याकांड में आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

सियानंद हत्याकांड में आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Tue, 18 Jun 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
सियानंद हत्याकांड में आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
सियानंद हत्याकांड में आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर करीब 26 दिन पहले किसान सियानंद की हत्या में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बागपत के बिनौली में दबिश दी। लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरलाजट निवासी किसान सियांनद की पिछले महीने 25 मई की शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय किसान शामली मिल में गन्ना तौलकर भैंसा बुग्गी से घर लौट रहा था। इस मामले में हत्या करने के आरोप में चार नामजद और हत्या की साजिश रचने में जेल में बंद दो आरोपियों सहित छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक किसान अपने भाई रविंद्र की करीब एक साल पहले हुई हत्या के केस में वादी था। 26 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसे लेकर पीड़ित परिजनों में पुलिस के प्रति रोष है। परिजन पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार रात को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बागपत के गांव बिनौली में आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई। लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

लोकेशन बताने वाला भी पुलिस के निशाने पर
किसान सियानंद की हत्या करने का जिन पर आरोप है। उनमें पांच आरोपी जिला बागपत के गांव बिनौली के रहने वाले है। इनमें दो आरोपी जेल में बंद है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि किसान की लोकेशन की जानकारी देने वाला शामली क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है। पुलिस जांच में एक व्यक्ति शक के दायरे में है। जो दूसरे किसी गांव का रहने वाला है और मृतक का परिचित बताया गया है। पुलिस गोपनीयत तरीके से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। इस बात की भी छानबीन कर रही है कि उसके आरोपियों से संबंध है या नहीं। सर्विलांस के माध्यम से भी शक में दायरे में आया व्यक्ति पुलिस के निशाने पर है। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि किसान की लोकेशन की जानकारी देने वाला एक व्यक्ति शक के दायरे में है। वह मृतक का परिचित होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed