फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने पर फैली सनसनी

अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने पर फैली सनसनी

Wed, 12 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने पर फैली सनसनी
रेलवे स्टेशन परिसर में मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव मुंडेट के निकट नहर से बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हुई है। दूसरा शव रेलवे स्टेशन परिसर से मिला है। आधार कार्ड के आधार पर इस शव की पहचान हो गई है।
मंगलवार सुबह थाना आदर्श मंडी पुलिस को मुंडेट गांव के निकट पूर्वी यमुना नहर में शव होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शव तीन-चार दिन पुराना होने के कारण सड़ी गली अवस्था में मिला है। शव को जलीय जीवों द्वारा कई जगह से नोचा हुआ था। शव की शनाख्त न होने के कारण अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में भी अधेड़ का शव मिला है। रेलवे परिसर थाना आदर्श मंडी की सीमा में आने के कारण वहां की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से शव की पहचान शेरसिंह निवासी गांव नंगला पिथौरा थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। इसकी सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजनों को भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। पुलिस का मानना है कि अधेड़ बीमार चल रहा था। संभवत: इसी वजह से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत होने के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed