फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विवादित पोस्ट डालने के आरोपी दो छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन

बाबरी। फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद ने बताया कि कस्बा बाबरी निवासी देवांश सिंघल की फेसबुक पर कुछ दिन पहले विशेष समुदाय को लेकर एक विवादित पोस्ट डाल दी थी। इस मामले की जांच की गई तो देवांश सिंघल द्वारा पोस्ट को वायरल करना पाया गया। इस मामले में आरोपी देवांश को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक पर जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मामला दर्ज किया गया है। युवक को थाने से जमानत दी गई है। आरोपी युवक बीटेक फाइनल का छात्र है। इसके अलावा चार जून को लोकेश निवासी बाबरी ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट डाली थी। आठ जून को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी। रोहित गोयल की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर थाने से जमानत दे दी है। आरोपी बीएससी फाइनल का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed