{"_id":"5cfd4f87bdec2207626c600a","slug":"15601048322-shamli-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइकों के साथ तीन हिरासत में, पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी की बाइकों के साथ तीन हिरासत में, पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइकों समेत तीन दबोचे
कैराना। पुलिस ने चोरी की बाइकों के साथ तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। माना जा रहा है कि मामले का जल्द खुलासा हो सकता है।
रविवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी कर चोरी की बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गैंग का पता लगाने में जुटी हुई है। इसीलिए पुलिस मामले के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दे रही है। माना यह जा रहा है कि पुलिस जल्द ही बाइक चोर गिरोह का खुलासा कर सकती है। उधर, रविवार को पुलिस ने गश्त के दौरान पंजीठ तिराहे से एक संदिग्ध से 24 बोतल देशी शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू निवासी अफगानान बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।