फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रेमी ने ठुकराया तो घर लौटी युवती

प्रेमी ने ठुकराया तो घर लौटी युवती

Sun, 09 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने ठुकराया तो घर लौटी युवती
प्रेमी ने ठुकराया तो घर लौटी युवती
विज्ञापन

थानाभवन। साहब, मैं अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए घर से चली गई थी, प्रेमी युवक ने मुझे शामली बुलाया था। जब मैं शामली पहुंची तो अचानक से प्रेमी ने घर से दूर जाने से इंकार कर दिया और मुझे वहीं छोड़कर वापस चला गया। अब मेरे घरवालों को बुलाकर मुझे घर भेज दीजिए। रविवार दोपहर को थाने पहुंची युवती ने पुलिस के सामने पीड़ा सुनाई। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने उन्हें बताया कि एक युवक के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते कुछ दिन पूर्व दोनों ने घर से भागने का प्लान बनाया। रविवार सुबह लड़के ने लड़की को शामली रेलवे स्टेशन के निकट बुलवाया। इस पर युवती घर छोड़कर शामली चली गई। जब लड़की शामली पहुंची तो लड़के ने घर से दूर जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की थाने पहुंची। पुलिस ने लड़की के परिजनों को मौके पर बुलाया और कागजी कार्रवाई के बाद लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि लड़की को उसके घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed