फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सुन्ना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल

सुन्ना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल

Sun, 09 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुन्ना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल
सुन्ना में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष मेें छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शामली रेफर किया गया।
गांव सुन्ना निवासी राजपाल व विक्रम के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम को दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडों, धारदार हथियार और पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को मौके से तितर बितर किया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस हमले में राजपाल पक्ष से मोहित, मोनू, लीलू और दूसरे पक्ष से सतीश, विक्रम, उर्मिला आदि घायल हो गए। डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर होने पर शामली अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को पुलिस ने दिया न्याय का भरोसा
कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न होने पर परिजनों ने गांव से पलायन करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गांव में किशोरी के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरन ईंख के खेत में ले जाने का प्रयास करने लगा। लड़की ने विरोध करते हुए शोर मचाया था और किसी तरह छूटकर घर पहुंची थी। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने झूठे आरोप में पीड़िता के चाचा को शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया था, जबकि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने न्याय न मिलने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी थी। रविवार को पुलिस ने परिजनों से मिलकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed