फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मंगलौरा में तारकोल की फैक्टरी पर छापा, सील लगाई

मंगलौरा में तारकोल की फैक्टरी पर छापा, सील लगाई

Thu, 30 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मंगलौरा में तारकोल की फैक्टरी पर छापा, सील लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। एसडीएम ऊन सुरेंद्र कुमार सिंह एवं खाद विभाग के एआरओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलौरा गांव के जंगल में तारकोल की एक फैक्टरी पर छापामार कर 14 ड्रम में 2800 लीटर मिट्टी का तेल चार ड्रम में 600 लीटर मिश्रित तेल बरामद किया है। फैक्टरी को सील कर दिया गया है। खाद विभाग के एआरओ अजय कुमार ने बताया कि छापेमारी की रिपोर्ट तैयार करके डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज करने की अनुमति ली जाएगी।
बुधवार की शाम पांच बजे एसडीएम ऊन सुरेंद्र कुमार सिंह खाद्य विभाग के एआरओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलौरा गांव के यमुना पुस्ते के नीचे बनायी गई तारकोल की फैक्ट्री में छापा मारा गया। छापे के दौरान फैक्टरी में 14 ड्रम में 2800 लीटर मिट्टी के तेल, चार ड्रम में 600 लीटर मिश्रित तेल बरामद हुए है।
विज्ञापन

एआरओ अजय कुमार ने बताया कि तारकोल की फैक्ट्री राजस्थान के जयसिंह की है। छापेमारी टीम को देखकर फैक्टरी के संचालक-कर्मचारी मौके से फरार हो गए। छापेमारी के बाद तारकोल की फैक्ट्री पर सील लगा दी गई है। डीएम शामली को रिपोर्ट भेजकर फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति ली जाएगी। एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह ने बताया की पकड़ी गई फैक्ट्री में एक ड्रम तारकौल में डीजल व मिट्टी का तेल मिलाकर आठ ड्रम तारकौल तैयार किया जा रहा था। सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक अजय यादव व टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गई है। लेकिन फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed