{"_id":"5ceed0b8bdec22072e6f8d93","slug":"155915491916-shamli-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की फर्जी कैप व वर्दी पहनकर घूमने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस की फर्जी कैप व वर्दी पहनकर घूमने वाला दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। पुलिस की फर्जी वर्दी और कैप पहनकर घूमने वाले एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस ने युवक का चालान कर उसकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
पिछले कुछ समय से एक युवक पुलिस की कैप और वर्दी पहनकर कस्बे में घूम रहा था। उक्त युवक ने अपनी बाइक पर पुलिस लिखवा रखा है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम सावेज है, जो कस्बे का ही रहने वाला है। उक्त युवक कुछ दिनों से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा है। यहां तक कि लोगों ने शिकायत की है कि उक्त युवक अपने कुछ साथियों के साथ लोगों को रास्ते में रोककर उन्हें धमकी देता है। यहां तक कि उक्त युवक ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर रखे हैं। बुधवार को पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, थाना प्रभारी के अनुसार उक्त युवक के मोबाइल में कई लड़कियों के अश्लील फोटो भी हैं। पुलिस को संदेह है कि उक्त युवक लड़कियों व महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। फिलहाल पुलिस इस बिंदू पर जांच कर रही है।