{"_id":"5ce58cdebdec2207737667ba","slug":"155854773014-shamli-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाद भी व्यापारी हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन बाद भी व्यापारी हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बाद भी व्यापारी हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के माजरा रोड पर पेस्टीसाइड व्यापारी की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी। हत्या में नामजद यूपी पुलिस के सिपाही को भी पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर सकी है।
तीन दिन पहले सोमवार को माजरा रोड पर मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव काकड़ा निवासी पेस्टीसाइड व्यापारी अमित बालियान की उन्हीं की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने इस मामले में मृतक की पत्नी पूजा, साला सुमित उर्फ जोन, विजय उर्फ फौजी को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक नामजद विजय उर्फ फौजी यूपी पुलिस का सिपाही है, जो वर्तमान में पुलिस लाइन मेरठ में तैनात है। सिपाही 19 मई को हुए मतदान की ड्यूटी में मऊ जिले में गया था। चुनाव खत्म होने के बाद से उसने अभी तक पुलिस लाइन में अपनी वापसी की आमद नहीं कराई है। हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि हत्या में नामजद सिपाही समेत सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।