{"_id":"5ce58ccebdec22074b0a9ad5","slug":"155854771311-shamli-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में साइड लगने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार में साइड लगने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में साइड लगने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
थानाभवन। भनेड़ा नहर की पुलिया के समीप कार में भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लग गई। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। चर्चा है कि एक पक्ष ने गांव में पहुंचकर फायरिंग भी की। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा में मंगलवार शाम नहर पुलिया के निकट चंद्रपाल समेेत चार युवक अपनी कार धो रहे थे। उसी समय एक भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्राली वहां से गुजरा। ट्राली की कार में साइड लग गई। इससे कार की खिड़की क्षतिग्रस्त होने के साथ भूसे की तिरपाल फट गया। इस बात को लेकर ट्रैक्टर चालक और युवकों में कहासुनी और मारपीट हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कराया। इसके बाद चालक ने अपने गांव बुंटा गुराना पहुंचकर परिजनों को विवाद की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद चालक पक्ष के लोग बुधवार सुबह गांव के समीप पहुंचे और फायरिंग की। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि भनेड़ा के लोगों ने फायरिंग का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।