फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

Wed, 22 May 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर के पुरानी शिवमूर्ति गांधी चौक निवासी बीटेक का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दो दिन बाद भी छात्र का पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर के पुरानी शिवमूर्ति गांधी चौक निवासी कपड़ा व्यापारी प्रदीप बंसल ने बताया कि उनका भतीजा अविरल बंसल (22) दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक कालेज में बीटेक फाइनल का छात्र है। वह वहीं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को वह सुबह करीब आठ बजे घर से बस द्वारा दिल्ली जाने के लिए निकला था। दोपहर में करीब 11 बजे परिजनों की उसके मोबाइल पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह पानीपत से दिल्ली जाने वाली बस में बैठ गया था। इसके बाद करीब सवा 12 बजे उसकी एक दोस्त से बात हुई, जिसमें उसने बताया कि वह घर से दिल्ली आ रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। प्रदीप ने बताया कि शाम तक उससे जब मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारियों, परिचितों और उसके दोस्तों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार को उसकी प्रयोगात्मक परीक्षा थी, लेकिन वह परीक्षा में भी नहीं पहुंचा। पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed