{"_id":"5ce43d1dbdec22076b5efcc2","slug":"155846177713-shamli-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जलाने की कोशिश करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को जलाने का आरोप
विज्ञापन
शामली। जिला गाजियाबाद के गांव पसोंडा निवासी नितिन ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब चार साल पहले शामली निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख और गाड़ी की मांग लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते है। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और गाली गलौच करते हुए मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। किसी तरह विवाहिता ने अपनी जान बचाई और अपने परिजनों को सूचना दी। पीड़ित पक्ष ने विवाहिता की जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।