{"_id":"5c9fac2abdec2214323f40d8","slug":"151553968170-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में तीन शराब तस्कर दो तमंचे, चाकू समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में तीन शराब तस्कर दो तमंचे, चाकू समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन शराब तस्कर दो तमंचे
शामली। कोतवाली पुलिस ने ब्लाक रोड पर मुठभेड़ के दौरान शराब तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15 पेटी अंग्रेजी शराब, दो तमंचे, एक चाकू और गाड़ी बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि ब्लाक रोड पर हरियाणा से तस्करी कर लक्जरी गाड़ी में शराब लाई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान आई गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग पुलिस टीम पर फायर कर गाड़ी लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और एक चाकू बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए लोगों के नाम दिनेश, रोहित और बबलू निवासीगण जसाला है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
तमंचे समेत युवक गिरफ्तार
शामली। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गुजरातियान निवासी मोनू को गश्त के दौरान भैंसवाल रोड से तमंचे समेत गिरफ्तार किया है।