{"_id":"5c9d0ffdbdec221461126008","slug":"151553797117-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तमंचे, डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो तमंचे, डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार
झिंझाना। ऊन चौकी पुलिस ने चौसाना मार्ग पर गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों को नशीला पदार्थ और दो तमंचे कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।
बुधवार की शाम लोकसभा चुनाव को लेकर ऊन पुलिस चौकी प्रभारी सत्यनारायण दहिया पुलिस बल के साथ क्षेत्र के चौसाना रोड पर काठा नदी के पास आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पैदल थैला लेकर आ रहे दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर थैले में दोनों के कब्जे से 11 किलो नशीले पदार्थ डोडा पोस्त के साथ दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम शहादत और फिरोज निवासी गांव बसी चुंधियारी थाना झिंझाना बताया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया चेकिंग के दौरान दो युवकों से दो तमंचे, पांच कारतूस और 11 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।