{"_id":"5c8a98ccbdec22143d3969f7","slug":"151552586956-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक पर लाठी डंडों से हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक पर लाठी डंडों से हमला, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांधला क्षेत्र के मोहल्ला गुजरान निवासी युवक ने मोहल्ले के चार लोगों पर रंजिश में हमलाकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुुहार लगाई है।
बृहस्पतिवार को कांधला क्षेत्र के मोहल्ला गुजरान निवासी रिजवान ने परिजनों संग एसपी अजय कुमार को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मोहल्ले का एक युवक स्मैक बेचने का काम करता है। कई माह पहले पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया था। इस मामले में आरोपी उससे व उसके परिवार से रंजिश रखता है। पीड़ित के मुताबिक चार मार्च को वह अपने चाचा कलीम के यहां बैठा हुआ था। उसी समय आरोपी युवक अपने भाई व अन्य परिजनों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर आए और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसका रस्सी से गला घोंटकर मारने का भी प्रयास किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने कांधला थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान पीड़ित के साथ वाकिल, जुबैर, रिजवान, तैमूर, कलीम, सालिम आदि मौजूद रहे।