{"_id":"5c7d616fbdec22141c6e5126","slug":"151551720815-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नकदी- गहने चोरी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह और उसकी दो बेटियां कुछ महीने से एक झूठे मुकदमे में जिला कारागार में निरुद्ध थीं। इस दौरान उनका घर उसके देवर के कब्जे में था। आरोप है कि रिहा होने के बाद जब उन्होंने घर में प्रवेश किया तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने बिखरे हुए सामान को व्यवस्थित कर लगाया तो उन्हें घर में रखे कमेटी के छह लाख नकद, सोने चांदी के जेवर गायब मिले। इसके उनके मकान और प्लाट के बैनामे और अन्य जरूरी कागजात व अन्य सामान गायब मिले। महिला ने देवर पर सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के बीच मुकदमा चल रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।