फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोगवान में कमरे में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

गोगवान में कमरे में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 19 Feb 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोगवान में कमरे में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव
कमरे में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। थानाक्षेत्र के गोगवान जलालपुर में विवाहिता का फांसी लगा शव कमरे में लटका मिला। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
एसओ बाबरी के अनुसार मंगलवार शाम को सूचना मिली कि गोगवान गांव में कुलदीप की पत्नी रुचि का शव कमरे में फांसी पर लटका है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार रुचि के परिजनों के अनुसार रुचि (24) थाभवन क्षेत्र के चंदेनामाल निवासी रामकुमार की बेटी है। उसकी शादी तीन साल पूर्व गोगवान जलालपुर निवासी कुलदीप से फरवरी 2016 में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष खुश नहीं था। रुचि को कार और पांच लाख लाने का दबाव बना रहे थे। उसे प्रताड़ित करते थे। रुचि ने कई बार फोन पर भी इसकी जानकारी दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष को दो लाख रुपये भी दे दिए, लेकिन ससुराल पक्ष की प्रताड़ना जारी रही। परिजनों का आरोप है कि रुचि की दहेज के लिए हत्या की गई है और ससुराल पक्ष भी घर से गायब हो गए। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस के अलावा शामली के नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार और सीओ थाना भवन सुरेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया । इसके बाद उन्होंने शव को उठाने दिया।
विज्ञापन

पति समेत चार के विरुद्ध केस दर्ज
बाबरी। विवाहिता का पति विद्युत विभाग में गाजीपुर में तैनात बताया जा रहा है। रुचि को तीन साल में कोई संतान भी नहीं हुई थी । बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति कुलदीप, ससुर ब्रजपाल, सास सविता, जेठ संदीप, के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed