{"_id":"5c61befabdec220c1b13fe96","slug":"151549909754-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में आई किशोरी अगवा, 12 घंटे बाद जंगल से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल में आई किशोरी अगवा, 12 घंटे बाद जंगल से बरामद
कैराना। एक किशोरी को रविवार देर रात घर से बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जंगल से किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल में आई हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब साढे़ दस बजे किशोरी को उसके घर से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। रात में परिजनों की आंख खुली तो किशोरी को गायब पाकर खलबली मच गई। किशोरी की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस रातभर किशोरी की तलाश में इधर से उधर दौड़ती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस को अहम सुराग लगे। करीब 12 घंटे बाद सोमवार सुबह करीब दस बजे पुलिस ने किशोरी को जंगल से बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में किशोरी के नाना की तरफ से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।