{"_id":"5c61beeabdec2256b807fdac","slug":"151549909738-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी पकड़ी 469 लीटर अवैध शराब, महिला समेत दस गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन भी पकड़ी 469 लीटर अवैध शराब, महिला समेत दस गिरफ्तार
विज्ञापन
तीसरे दिन 469 लीटर कच्ची शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में आबकारी और पुलिस विभाग ने तीसरे दिन भी अवैध कच्ची शराब के खिलाफ जिले में अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 469 लीटर कच्ची शराब बरामद कर महिला समेत दस लोग गिरफ्तार किए हैं।
सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने थाना गढ़ीपुख्ता के गांव दुल्लाखेडी, रजतपुर, कैल शिकारपुर, जंगहेडी, ताना, थाना झिंझाना के गांव मस्तगढ, हथछोया, पिंडोरा, डांगौर समेत आसपास के क्षेत्रों में दबिश और चेकिंग अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादु सिंह ने बताया कि सर्च अभियान के तहत तीसरे दिन 180 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद की। मौके पर लगभग 1500 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इस मामले में तीन अभियोग दर्ज किए गए। झिंझाना क्षेत्र में ऊन बाईपास रोड बाइक सवार नीरज कुमार निवासी गांव पांथुरा को एक पेटी देशी शराब मार्का रसीला संतरा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना झिंझाना में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मानवाधिकार महासंघ द्वारा अवैध शराब के सेवन और बिक्री के संबंध में जनसामान्य को जागरूक करने हेतु गांव लांक में बैठक आयोजित की गई और परचे वितरित किया गया। बैठक में लोगों से अवैैध रूप से बिकने वाली शराब का सेवन न करने के प्रति जागरूक किया गया।
आदर्श मंडी थाना पुलिस ने करनाल रोड पर नहर पुल के निकट से नीटू निवासी गांव बीजना जिला करनाल हरियाणा को 52 लीटर कच्ची शराब के साथ और कसेरवा खुर्द के निकट से दो आरोपी मोनू और सरिता को 40-40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बाबरी थाना पुलिस ने गांव हिरनवाड़ा रोड से एक आरोपी देवेंद्र निवासी बाबरी को 22 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाभवन पुलिस ने हसनपुर लुहारी के निकट से आरोपी रोहित निवासी पीरवाली गली मेरठ को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दभेड़ी लोहा फैक्टरी के निकट सुमित निवासी अलीपुर खुर्द को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने खेड़की निवासी अभिमन्यू को गांव के निकट से दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना झिंझाना पुलिस ने सत्संग भवन बाईपास कस्बा ऊन के निकट से मोहित निवासी ढिंढाली को 20 लीटर, खेड़की चौराहा टोडा से मोहित निवासी खानपुर कलां को 60 लीटर कच्ची शराब और फर्जी नंबर की प्लेट लगी बाइक बरामद की है। पुलिस ने मौके पर 300 किलोग्राम लहन नष्ट करने के साथ ही एक ड्रम और भिगोना कब्जे में लिए। कांधला थाना पुलिस ने गांव मखमूलपुर के निकट से अमरपाल को 20 बोतल यानि 15 लीटर देसी शराब बरामद की।