फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुष्कर्म कर जान से मारने के प्रयास का आरोप

दुष्कर्म कर जान से मारने के प्रयास का आरोप

Sun, 30 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म कर जान से मारने के प्रयास का आरोप
महिला के साथ दुराचार
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी बागपत के खेकड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये नकद व कार की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि उसके जेठ ने जबरदस्ती उसके साथ बंद कमरे में दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व उक्त लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। बताया कि करीब एक माह से वह अपने घर पर रह रही थी। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उसके ससुराल पक्ष के लोग घर आए और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। महिला ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed