{"_id":"5b3d1ca74f1c1b10278b4833","slug":"151530731687-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के खाते की जानकारी नहीं दी तो बैंककर्मी को जड़ दिया थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे के खाते की जानकारी नहीं दी तो बैंककर्मी को जड़ दिया थप्पड़
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मंडी मार्श गंज में स्थित पीएनबी की शाखा में एक व्यक्ति ने बैंककर्मी को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
नगर की मंडी मार्शगंज में स्थित पीएनबी की शाखा पर तैनात बैंककर्मी प्रशांत कुमार अपना काम कर रहे थे। बुधवार दोपहर एक व्यक्ति बैंक में आया और प्रशांत से एक एटीएम के बारे में जानकारी मांगी। एटीएम किसी दूसरे व्यक्ति का था। जिस पर उसने खाताधारक की प्राइवेसी का हवाला देकर जानकारी देने से मना कर दिया। आरोप है कि इस बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद उक्त युवक ने प्रशांत को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद बैंक में हंगामा हो गया। पीड़ित ने डायल-100 पुलिस को कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। जिसकेे बाद बैंककर्मी प्रशांत अन्य बैंककर्मियों के साथ कोतवाली में पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग मामले में फैसला कराने के लिए कोतवाली में जमा हो गए और माफी मांगने लगे। शाम तक मामले में फैसला नहीं हो सका था।