फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस पर हमले में 25 के खिलाफ रिपोर्ट, आठ गिरफ्तार

पुलिस पर हमले में 25 के खिलाफ रिपोर्ट, आठ गिरफ्तार

Thu, 03 May 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमले में 25 के खिलाफ रिपोर्ट, आठ गिरफ्तार
थानाभवन (शामली)।
विज्ञापन

गांव हसनपुर लुहारी में पशु व्यापारी के खिलाफ शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम को घेरकर हमला करने के मामले में 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव गौसगढ़ निवासी सीटू कुमार सैनी ने गांव हसनपुर लुहारी निवासी पशु व्यापारी अनीस और नौशाद पुत्र मखमूल कुरैशी से कुछ दिन पूर्व ही 24 हजार रुपये में गाय खरीदी थी। इस मामले में सीटू ने बुधवार को कादरगढ़ चौकी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अनीस और नौशाद ने गाय बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की। गाय के साथ उसकी बछिया के बजाए दूसरी बछिया दे दी। जब उसने गाय वापस कर रुपये लौटाने को कहा, तो अनीस ने इंकार कर दिया। मामले की जांच करने के लिए बुधवार शाम उपनिरीक्षक पवन सैनी, जितेंद्र कुमार, सिपाही लोकेश, विक्रांत सहित पांच पुलिसकर्मी अनीस, नौशाद के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान पथराव कर पुलिस टीम को बंधक बनाने की कोशिश की गई थी। मामले में पुलिस की ओर से नौशाद, अनीस, शहजाद, इरशाद, अख्तर, महबूब, इकराम, मेहताब, इजहार, सलीम, उस्मान उर्फ प्रधान, खेरूनिशा, रूखसाना, खुशनसीब और संजीदा के अलावा 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस और पीएसी के जवानों ने गांव हसनपुर लुहारी पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली। इस दौरान भी आरोपी पक्ष ने हंगामा कर दबिश का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते वे कुछ नहीं कर पाए। मौके से संजीदा पत्नी अनीस, गुलिस्ता पुत्री इनाम, शबाना पत्नी इरशाद और सुहेल पुत्र शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी अय्यूब पुत्र अख्तर, शोएब पुत्र शहजाद, शहजाद पुत्र मखमूल और अफजल पुत्र फजल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोपहर बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। जल्दी ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed