{"_id":"5a85d5cc4f1c1b8f268ba1ea","slug":"151518720460-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों की हत्या कर सुर्खियों में आया था अमित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों की हत्या कर सुर्खियों में आया था अमित
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लोगों की हत्या कर सुर्खियों में आया था अमित
शामली। सहारनपुर की जीआरपी द्वारा गिरफ्तार किया गया 25 हजार रुपये का इनामी अमित कश्यप उर्फ बंटी 2007 से अपराध की दुनिया में आया। सबसे पहला मुकदमा उसके खिलाफ पुलिस पर हमला करने और बवाल करने का झिंझाना थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद दो लोगों की हत्या करके वह सुर्खियों में आया। छह महीना पूर्व ही उसने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर जलालाबाद के टेंट व्यापारी के यहां डकैती डाली थी, जिसमें फरारी के दौरान अमित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ।
झिंझाना कस्बा के माजरा मोहल्ला निवासी अमित कश्यप उर्फ बंटी के भाई विनोद कश्यप तथा मुकेश की हत्या भी हो चुकी हैं। विनोद कश्यप की जब हत्या हुई थी, तो उस दौरान उसकी पत्नी झिंझाना नगर पंचायत अध्यक्ष थीं। विनोद का शव मेरठ के सरधना क्षेत्र में नहर के किनारे से बरामद हुआ था। उसी रंजिश के चलते अमित कश्यप ने 2013 में झिंझाना निवासी चमन की हत्या कर दी थी, जबकि उससे पूर्व 2012 में झिंझाना के छछरपुर निवासी सुधीर की अपहरण के बाद हत्या करने में भी अमित आरोपी बना था। इसके अलावा झिंझाना थाने में उसके खिलाफ जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज हुआ। वहीं, पिछले वर्ष तीन नवंबर की रात थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद कस्बा में टेंट व्यापारी रविंद्र गर्ग के यहां डकैती डालने वाले गिरोह में भी अमित शामिल रहा था। थानाभवन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जीआरपी सहारनपुर ने अमित कश्यप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। इसके बाद रिमांड पर लाकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।