{"_id":"5a6782484f1c1ba2268b6240","slug":"151516733000-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग निकली प्रेमी संग फरार हुई युवती, नारी निकेतन भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग निकली प्रेमी संग फरार हुई युवती, नारी निकेतन भेजा
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। मेडिकल परीक्षण में प्रेमिका नाबालिग पाई गई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर किशोरी को नारी निकेतन कानपुर भेजा गया।
11 दिसंबर 2017 को कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी मोहल्ले के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में किशोरी की मां ने मुख्य आरोपी शुएब समेत पांच के खिलाफ कोतवाली पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच दिन पूर्व प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, जहां से उन्हें मुजफ्फरनगर कोर्ट के लिए भेज दिया गया था। प्रेमी युगल के मुजफ्फरनगर कोर्ट पहुंचने की सूचना मिलने पर कैराना पुलिस ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज कराए। इसके बाद किशोरी का चिकित्सा परीक्षण कराया, तो वह उसमें नाबालिग पाई गई। किशोरी के नाबालिग साबित होने पर कोर्ट ने पुलिस को किशोरी को नारी निकेतन भेजने के निर्देश दिए। इस मामले के विवेचक बाबूराम सिंह ने मंगलवार को महिला पुलिसकर्मियों के साथ किशोरी को नारी निकेतन कानपुर भेजने के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी शुएब को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।