{"_id":"5a22e4824f1c1b95188b7905","slug":"151512236162-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे से लटपाट कर रहे तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-भतीजे से लटपाट कर रहे तीन बदमाश दबोचे
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा-भतीजे से लूटपाट कर रहे तीन बदमाश दबोचे
कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव हुरमपुर से कस्बे में आ रहे चाचा-भतीजे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में तमंचे के बल पर लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन गांव के अन्य लोगों के मौके पर आ जाने पर दोनों बदमाशों से भिड़ गए और पब्लिक ने बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को तीनों बदमाशों को सौंप दिया। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी विकास अपने चाचा कालू के साथ शनिवार दोपहर किसी काम से बाइक द्वारा कस्बे में आ रहा था। पीड़ित के अनुसार जब वह कांधला बुढ़ाना मार्ग पर एक बाग के समीप पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें हथियारों के बल पर रोक लिया ओर उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। इसी बीच गांव की ओर से साइकिलों पर कुछ युवक वहां पहुंच गए गांव के युवकों को अपनी ओर आता देखकर चाचा-भतीजों ने साहस का परिचय देते हुए मदद के लिए शोर मचाकर बदमाशों पर हमला बोल दिया। बदमाशों को सभी ने मारपीट करते हुए दबोच लिया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद ही कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के लोग थाने पर जमा हो गए। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।