{"_id":"5a1efc414f1c1ba7668b72a7","slug":"151511980097-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने आग लगाकर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने आग लगाकर कर ली आत्महत्या
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला(शामली)। पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
गांव खंद्रावली निवासी सीमा (30) पुत्री वेदपाल की शादी चार वर्ष पूर्व गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव राझड निवासी बादल उर्फ सोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर सीमा का उत्पीड़न करते थे। सात माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने सीमा को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। समाज के लोगों ने कई बार पंचायत कर दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद पति सोनू, सास पाल्लो और ननद मौसम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से सीमा मायके में रह रही थी। पारिवारिक विवाद खत्म न होने की वजह से सीमा मानसिक तनाव में थी।
बुधवार की सुबह सीमा के पिता वेदपाल खेत से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे, जबकि अन्य लोग उसके ममेरे भाई की शादी में गए थे। पड़ोसी परिवार के लोगों ने वेदपाल को कॉल करके बताया कि तुम्हारे घर से आग की लपटें उठ रही हैं। वेदपाल घर पहुंचा, तो कमरे में सीमा का शव पड़ा था। उसके शव के पास मिट्टी के तेल की दुर्गंध आ रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।