फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
थानाभवन।
विज्ञापन

एक किशोरी के साथ पड़ोस के दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के पिता मामले की शिकायत पुलिस को की है।
थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि रविवार के दिन वह पत्नी के साथ किसी काम से रिश्तेदारी में गया हुआ था। उनकी नाबालिग पुत्री घर पर थी। आरोप है इसी का फायदा उठाकर रात्रि के समय गांव के दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए और घर में सो रही किशोरी को दबोच लिया। आरोपियों ने उसके साथ तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन किशोरी द्वारा शोर मचाने पर पास के कमरे में सो रहा किशोरी का भाई और अन्य पड़ोसी आ गए तथा दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों युवकों के परिजन भी हाथ में लाठी-डंड़े लेकर आ गए और मारपीट करते हुए दोनों युवकों को ले गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed