फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊन ब्लाक प्रमुख को पद छोड़ने की धमकी

ऊन ब्लाक प्रमुख को पद छोड़ने की धमकी

Sat, 16 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ऊन ब्लाक प्रमुख को पद छोड़ने की धमकी
झिंझाना।
विज्ञापन

किसी ने वेदखेड़ी गांव के बाहर गेट पर धमकी भरा पत्र चस्पा कर दिया, जिसमें ऊन ब्लाक प्रमुख को पद छोड़ने की धमकी दी गई है। पद नहीं छोड़ने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव वेदखेड़ी निवासी कर्मवीर वाल्मीकि की पत्नी मेमकला ऊन ब्लाक प्रमुख हैं। शुक्रवार सुबह गांव के मुख्य मार्ग पर बने गेट की दीवार पर एक पर्चा चिपका मिला। सुबह के समय घूमने जा रहे गांव के लोगों ने उसे पढ़ा, तो दंग रह गए। पर्चे में लिखा था कि प्रमुख पद छोड़ दो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इसकी जानकारी होने पर वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया, जिसके बाद थाना झिंझाना पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट पर चस्पा पत्र को वहां से हटवा दिया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पति की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, ब्लाक प्रमुख पति कर्मवीर ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। तब भी जिलाधिकारी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। पत्र मिलने से परिवार दहशत में है। थाना प्रभारी से मिलने वालों में आनंद चंचल, रवि, अमित, राकेश, सन्नी, पंकज सैनी एडवोकेट, अशोक सैनी, रमन, दीपक, आकाश, रोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed