{"_id":"59b2ea364f1c1bfa7f8b52ea","slug":"151504897590-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग करने गयी विद्युत विभाग की टीम के साथ हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग करने गयी विद्युत विभाग की टीम के साथ हाथापाई
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
नगर में विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर कई जगह बिजली चोरी पकड़ ली। इस दौरान एक आरोपी ने विभागीय अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। जेई ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार को देवी मंदिर विद्युत फीडर के जेई संदीप कुमार ने टीम के साथ बकाया वसूली, बिजली चेकिंग अभियान चलाया। सबसे पहले टीम मोहल्ला आलदरम्यान स्थित माजिद के मकान पर पहुंची, माजिद पर करीब 90 हजार रुपये बकाया है। विद्युत विभाग की टीम ने कनेक्शन काटना चाहा तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई का प्रयास किया। उसने सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। उसके बाद टीम लौट गई। जेई ने कोतवाली में आरोपी माजिद निवासी मोहल्ला आलदरम्यान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
टीम ने मोहल्ला बेगमपुरा स्थित कांग्रेस नेता अब्दुल हफीज के मकान पर छापा मारा। यहां भी 57 हजार रुपये बकाय होने के बावजूद बिजली जलाई जा रही थी। टीम ने उसके बाद रियासत, हारून, जहीर, मेहंदा, रूकम, प्रमोद निवासी आलखुर्द, शराफत निवासी बेगमपुरा, कय्यूम, सलीम निवासी छड़ियान के घरों में भी बकाया विच्छेदन के बाद बिजली चोरी पकड़ ली। पुलिस ने रईस, अखलाख, महमूद निवासी आलकला तथा फारुख निवासी आलखुर्द के मकान में भी टीम ने बिजली चोरी पकड़ने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कांग्रेस नेता अब्दुल हफीज का कहना है कि बिल जमा करने के बाद भी उनके ऊपर बकाया दिखाया गया है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।