{"_id":"5963cd364f1c1bf15a8b46d7","slug":"151499712822-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
पूर्व सभासद से रंगदारी मांगे जाने के प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी न होने से सभासद के परिजनों में दहशत व्याप्त है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला मौलानान निवासी पूर्व सभासद अफजाल बेग दो दिन पूर्व अपने खेत पर किसी कार्य के लिए गए थे। इस बीच वहां पर उन्हीं के मोहल्ला निवासी नदीम उर्फ राजा ने तमंचे से आतंकित कर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे भयभीत पूर्व सभासद ने अपने समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि अफजाल की तहरीर पर आरोपी नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई, लेकिन अभी वह हाथ नहीं आया है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उधर, पीड़ित पूर्व सभासद ने थाना प्रभारी से आरोपी की गिरफ्तारी तक अपनी व परिवार की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने पीड़ित को हरसंभव मदद किए जाने व सुरक्षा का विश्वास दिया है।