{"_id":"594eb7204f1c1bcc4e8b457b","slug":"151498330912-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डयूटी में लापरवाही बरतने पर दो सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डयूटी में लापरवाही बरतने पर दो सिपाही सस्पेंड
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली।
बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर युवक की हत्या के मामले में दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
शुक्रवार की रात बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर गांव मन्नूगढ़ निवासी अजय उर्फ नीटू पुत्र ओमपाल की हत्या कर दी गई थी। इस घटना से चंद मिनट पहले ही अजय के साथी गोविंद तथा अन्य युवकों ने चौसाना चौकी के कमालपुर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को बताया था कि कुछ बदमाश बाइक से आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ओवरलोड वाहनों से वसूली में ही व्यस्त रही। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए युवकों को ही पीछे भेज दिया था। इस दौरान बदमाशों ने अजय की हत्या कर दी थी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में चौसाना चौकी पर तैनात सिपाही राजीव और मोहित को निलंबित कर दिया। दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा गई दी है। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता है।