{"_id":"5cb60efabdec22144631a168","slug":"141555435258-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक से मारपीट कर बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने युवक से मारपीट कर बाइक लूटी
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र में गांव नाला के निकट दो बदमाशों ने बाइक सवार युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी बाइक लूट ली। मंगलवार को थानाक्षेत्र के गांव इस्लापुर घसौली निवासी प्रवेश कुमार अपने खेत पर बाइक से किसी कार्य के लिए गया था। पीड़ित के अनुसार दोपहर में खेत से काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव नाला इस्सोपुर मार्ग पर दो बदमाशों ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन अनजान लोगों को देखकर उसने बाइक नहीं रोकी। इस दौरान युवकों ने उसे डंडा मारकर रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह मामला बाइक पर लिफ्ट न देने के कारण मारपीट करने का मामला लग रहा है। आरोपी युवक आसपास के किसी गांव के हो सकते है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।