फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हाथ नहीं आ सके खुराफात करने वाले

हाथ नहीं आ सके खुराफात करने वाले

Sun, 26 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हाथ नहीं आ सके खुराफात करने वाले
बाबरी में तनावपूर्ण शांति, फोर्स तैनात
विज्ञापन

बाबरी। धर्म स्थल पर मांस फेंकने वाले खुराफाती पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। दूसरे दिन भी बाबरी गांव में एहतियातन पुलिस तैनात रही।
गौरतलब है कि बुधवार को बाबरी गांव में धर्मस्थल पर शरारती तत्व ने मांस फेंक दिया था। वहीं, इसके अगले दिन दूसरे समुदाय के धर्मस्थल के पास भी मांस फेंका गया। इन घटनाओं की वजह से बाबरी में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। वहीं, पुलिस ने हिंदू संगठन के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था, जिस कारण शुक्रवार को बाबरी में बाजार बंद रखकर व्यापारियों में नाराजगी जताई थी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और एसडीएम अरविंद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया था। बाद में शाम को पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को मुचलका पाबंद करके छोड़ दिया था। मामले को हुए दो दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक धर्मस्थल पर मांस फेंकने वाले आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। उधर, शनिवार को भी बाबरी में दोनों ही धर्मस्थलों के आसपास पुलिस तैनात रही।

सपाइयों ने की पुलिस की सराहना
शामली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बाबरी गांव में धर्मस्थल पर मांस फेंकने के मामले में पुलिस की सक्रियता से शरारती तत्वों के मंसूबे सफल नहीं हो सके। उधर, सपा नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार का कहना है कि समाज को बांटने वाली ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि फिर कोई शरारती तत्व ऐसी हरकत न करने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed