फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मारपीट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

मारपीट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मारपीट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया निवासी व्यक्ति ने गांव पावटी कला निवासी पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने, धार्मिक भावना आहत करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 31 मई की बताई गई है, जिसमें अब रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

गांव बीबीपुर हटिया निवासी याकूब ने कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 मई को वह गांव पावटी कला आया हुआ था। इसी दौरान पावटी कला निवासी दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए गालीगलौज की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि याकूब की तहरीर पर आरोपी अमित, विकास, महिपाल, रामकुमार और काला निवासी पावटी कला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed