फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साइड लगने पर बाइक सवार को पीटा

साइड लगने पर बाइक सवार को पीटा

Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
साइड लगने पर बाइक सवार को पीटा
कांधला।
विज्ञापन

साइड लगने से ठेली लगाने वाले युवक ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी अहसान किसी काम से बाइक पर कांधला आया था। कस्बा कांधला के कैराना बस स्टेंड के समीप चारों ओर ठेलियां लगने के कारण अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। कस्बा कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी इरफान ने ठेली लगा रखी थी। शाम के समय काम समाप्त करने के बाद जब अहसान वहां से लौट रहा था तो इरफान की ठेली में बाइक की साइड लगने पर वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि इरफान ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जब युवक ने विरोध किया तो उसने अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला करते हुए युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित लोगों ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही रोजाना इन ठेलियों के चौराहे पर लगने से जाम के हालत बने होने के कारण कस्बे के लोगों ने पुलिस से इस अतिक्रमण को यहां से हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed