{"_id":"5aa6c56d4f1c1bbf758b50d9","slug":"141520878957-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकी मिली महिला
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी पर लटका मिला महिला का शव
गढ़ीपुख्ता।
कस्बा गढ़ीपुख्ता के एक मोहल्ले में महिला का शव कमरे में लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बाद में परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
घटना सोमवार सुबह की है। परिवार के बच्चे स्कूल चले गए थे, जबकि अन्य लोग अपने काम पर चले गए। घर पर महिला अकेली थी। दोपहर में जब बच्चे स्कूल से घर लौटे तो कमरे में महिला का शव छत के कुंडे से लटका मिला। बच्चों ने शोर मचाया, तो मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए। इसके बाद सूचना दिए जाने पर डायल-100 पुलिस और गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष गढ़ीपुख्ता ओम प्रकाश सिंह ने परिजनों से घटना के संबंध में बात की। इस पर परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर महिला का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है।