फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   12 घंटे और शहर में तीन चोरियां, मच गया हड़कंप

12 घंटे और शहर में तीन चोरियां, मच गया हड़कंप

Sun, 11 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
12 घंटे और शहर में तीन चोरियां, मच गया हड़कंप
शामली। एक ही रात में चोरों ने शहर में तीन जगह चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी। मुरारीवाला कुआं के पास मंदिर में चोरी हुई, तो नया बाजार में जूता विक्रेता की दुकान और आर्यपुरी में मकान में चोरी की गई। पुलिस ने तीनों घटनाओं की छानबीन की।
विज्ञापन

मुरारी वाला कुआं के पास राधा-कृष्णा मंदिर है। चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर वहां से दानपात्र और पुजारी के कमरे से 13 हजार रुपये नगदी चोरी कर ली। रविवार की सुबह चोरी का पता लगने पर पुजारी देवेंद्र प्रसाद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, शनिवार की रात ही नया बाजार में पवन वालिया की जूते की दुकान और गोदाम से करीब चार लाख रुपये कीमत के जूते चोरी कर लिए। दुकान में सीसीटीवी भी लगा था, लेकिन शनिवार की रात दुकान बंद करके घर जाते समय व्यापारी ने उसे बंद कर दिया था। रविवार सुबह दुकान खोलने पर व्यापारी को दुकान में चोरी का पता चला। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। इसके बाद दुकानदार ने शामली कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसके अलावा चोरों ने शहर के मोहल्ला आर्यपुरी में बबलू के मकान की बैठक का ताला तोड़ दिया और वहां रखे 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। एक ही रात में चोरी की तीन वारदातें होने से शहर में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस तीनों जगह पहुंची और मामले की छानबीन की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफी परवेज ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बाबरी में बंद पड़े क्रेशर में चोरी
शामली। गांव बुटराडा निवासी दिलशाद खां पुत्र इरशाद खां ने बाबरी थाने में तहरीर देकर बताया कि कई वर्षों से उनका क्रेशर बंद पड़ा हुआ है। रविवार की सुबह जब वह क्रेशर पर पहुंचा तो दरवाजे के ताला टूटा हुआ मिला। क्रेशर से दो मोटर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed