फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हत्यारोपी श्रवण ने कर दिया न्यायालय में सरेंडर

हत्यारोपी श्रवण ने कर दिया न्यायालय में सरेंडर

Thu, 03 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी श्रवण ने कर दिया न्यायालय में सरेंडर
कांधला।
विज्ञापन

पंजोखरा के ग्राम प्रधान जयवीर की हत्या के मामले में नामजद आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। वहीं, दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
28 जुलाई की रात गांव पंजोखरा के प्रधान जयवीर उर्फ नीटू की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। प्रधान के भाई जयकरण ने अपने ताऊ के बेटे श्रवण और उसके साले आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्यारोपीयों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के साथ हाईवे जाम कर धरना प्रदर्शन किया था। दबाव बनने पर पुलिस ने आरोपी श्रवण के माता पिता सहित आधा दर्जन रिश्तेदारों को हिरासत में लिया हुआ था। उधर, बुधवार को प्रधान जयवीर की रस्म तेहरवीं पर सैकड़ों लोग जमा थे। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित लोग फिर से हाईवे जाम करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी सूचना मिली कि आरोपी श्रवण ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। इसके बाद लोगों ने हाईवे जाम करने का निर्णय स्थगित कर दिया। कांधला थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस की दबिश के चलते आरोपी श्रवण ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन कर दिया गया है। वहीं, आरोपी आनंद को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


गांवों में चला विद्युत चेकिंग अभियान
कांधला। विद्युत निगम उपखंड अधिकारी प्रणव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के गांव जिड़ाना, हाजीपरु दुगड्डा और अंबेहटा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गांव जिड़ाना निवासी नजीर, फाजिल, यामीन, उदयवीर, जयपाल, पप्पू और गांव अंबेहटा निवासी भूरा, अख्तर, इकराम व गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी जबरदीन और मेहंदी सहित दर्जनों लोगों को बकाया बिल जमा न करने पर पूर्व में काटे गए कनेक्शनों को दोबारा से चालू कर बिजली चोरी करते हुए मौके पर पकड़ लिया। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कांधला थाने पर तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed