फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध कटान पकड़ने गए पुलिस का विरोध

अवैध कटान पकड़ने गए पुलिस का विरोध

Wed, 12 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अवैध कटान पकड़ने गए पुलिस का विरोध
कैराना।
विज्ञापन

कस्बा कैराना के मोहल्ला अफगानान में अवैध पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस का मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस लौट गई।
कैराना नगर में कई जगह अवैध कटान होता है। जिसके चलते पूर्व में कई जगह अवैध कटान पकड़ा भी जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी अवैध कटान जारी है। मंगलवार की दोपहर कैराना पुलिस को सूचना मिली की अफगानान मोहल्ले में अवैध कटान चल रहा है। जिसकी सूचना पर पुलिस मोहल्ला अफगानान में पहुंची तथा दो मकानों पर छापा मारा, लेकिन पुलिस को वहां पर कुछ नहीं मिला। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि रोज-रोज पुलिस छापा मारती है, लेकिन मिलता कुछ नहीं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस का विरोध होने पर पुलिस टीम कोतवाली लौट गई।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को सीओ सिटी अशोक कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम के साथ पुलिस टीम ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। पुलिस टीम एसटी तिराहे से लेकर कैराना रोड तक पैदल घूमी तथा लोगों को चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed