फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चारा लेने गई मा-बेटी को बुरी नियत से दबोचा

चारा लेने गई मा-बेटी को बुरी नियत से दबोचा

Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
चारा लेने गई मा-बेटी  को बुरी नियत से दबोचा
मां-बेटी को बुरी नीयत से दबोचा
विज्ञापन

कैराना। जहांनपुरा निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी बेटी के साथ खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। तभी वहां गांव के आधा दर्जन युवक आ गए तथा उन्होंने उसकी बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी अश्लील हरकत की। दोनों को बरी तरह पीटा और कपडे़ फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


घायल अवस्था में मिली किशोरी
कैराना। कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर मोहल्ला खेलकला कैराना निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि ईद उल फितर के दिन उसके घर पर मेहमान आए हुए थे। इसी दौरान उसका पड़ोसी और दो अन्य शामली निवासी सगे भाई उसकी पुत्री को जबरन गाड़ी में डालकर अपने संग ले गए। जाते समय उसकी पुत्री घर में रखी साढे़ सोलह हजार रुपये की नकदी और गहने भी ले गई। बृहस्पतिवार शाम उसकी पुत्री घायल अवस्था में कैराना के बाईपास स्थित एक भट्ठे के निकट पाई गई। इसकी सूचना भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों ने डायल 100 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी पुत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। जिसके बाद पीड़िता ने सारी बात बताई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed