फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस को देखकर भागे गोतस्कर

पुलिस को देखकर भागे गोतस्कर

Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को देखकर भागे गोतस्कर
जंधेड़ी के जंगल में पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन

कैराना(शामली)। गोवंश कटान की सूचना पर पुलिस ने गांव जंधेड़ी के जंगल में छापा मारा। पुलिस को देखकर तीन आरोपी गाय को छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
बृहस्पतिवार सुबह 100 डायल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जंधेड़ी के जंगल में कुछ लोग गोवंश कटान की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उस समय वहां तीन लोग एक गाय को काटने की की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस गाय को कोतवाली ले आई, जहां पुलिस ने गाय को एक किसान की सपुर्दगी में दे दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

युवक को पीटा
कैराना(शामली)। तीतरवाड़ा चुंगी पर वेल्डिंग की दुकान करने वाले जब्बार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके बराबर में ही दूसरी वेल्डिंग की दुकान है। दोपहर के समय मामूली कहासुनी होने पर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed