{"_id":"5b898e2042c79246695ce38e","slug":"131535741472-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई हमशक्ल है, पुलिस मुझे परेशान करती है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई हमशक्ल है, पुलिस मुझे परेशान करती है
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के मोहल्ला बड़ी आल निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका भाई अवैध रूप से शराब बेचता था। पुलिस के दबिश अभियान की वजह से आठ दिन से उसका भाई फरार चल रहा है। उन दोनों भाइयों का चेहरा एक जैसा है। इस कारण पुलिस उसके घर पर दबिश देती है, तो उसी को पकड़ लेती है। जब पुलिस को बताया जाता है कि अवैध रूप से शराब बेचने वाला भाई दूसरा है, तब उसको छोड़ दिया जताया है। ऐसा दो बार हो चुका है। इस कारण वह परेशान है। पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि भाई की करतूत की वजह से उसको परेशान न किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भाई पर पुश्तैनी मकान बेचने का आरोप
कैराना। ग्राम गंदराऊ निवासी अंसार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता नूरा की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। वह दो भाई है, जिनके हिस्से में पुश्तैनी मकान आता है। आरोप है कि भाई ने उसके हिस्से में आने वाले मकान को गांव के ही युवक को 3.60 लाख रुपये में बेच दिया है। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।