फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊंचागांव में कई घरों में लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

ऊंचागांव में कई घरों में लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव में कई घरों में लाखों की चोरी, मचा हड़कंप
एक ही रात में ऊंचा गांव में कई घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

कैराना। जून। चोरों ने ऊंचा गांव में एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाकर करीब दो लाख की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। इस मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार रात ऊंचागांव निवासी सुशील अपनी रिश्तेदारी में गमी में गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और पुत्री थी। वह दोनों रात में छत पर सो गईं, तभी चोर दीवार फांदकर उसके घर के अंदर घुस आए। चोर वहां अलमारी में रखी एक लाख रुपये की नकदी, सोने की चैन पैंडल, चांदी की पाजेब व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी उन्हें रात में ही करीब साढ़े 11 बजे आंख खुलने पर हुई। पीड़ित ने बताया कि उसने उक्त रकम को अपने खेत और घर के बिजली बिल भुगतान को रखी थी। इसके अलावा ओमपाल अपने परिवार के साथ आंगन में सो रहा था कि तभी चोर दीवार फांदकर घर के अंदर चले गए, जहां से उसकी जेब में रखी 95 सौ रुपये, अलमारी से 23 हजार रुपये की नकदी सोने का हार, दो अंगूठी, कानों की बाली, एक जोड़ी चांदी की पाजेब सहित कपड़े आदि सामान चोरी कर लिा। वहीं, आदित्य उर्फ सुक्की के घर से चोरों ने अलमारी से 50 हजार रुपये की नकदी, एक एलसीडी, मोबाइल व घड़ी चोरी कर ली। आशीष के घर से 15 हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक अंगूठी, चांदी की पाजेब, मोबाइल आदि कीमती सामान चुराया गया। पीड़ितों ने डायल-100 पर सूचना दी, जिस पर गांव में पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए जानकारी प्राप्त की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि चोरी की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed