फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने निकाले 66 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने निकाले 66 हजार रुपये

Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने निकाले 66 हजार रुपये
शामली/कैराना। ठग ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल कर अलग-अलग दो मामलों में उपभोक्ता के खाते से 66 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ितों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने शामली और कैराना कोतवाली में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला हलवाई हट्टा निवासी विनोद ने बताया कि चार दिन पूर्व वह पीएनबी के एटीएम पर अपने खाते से रुपये निकालने के लिए गया था। रुपये निकालने के दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति ने उसका एटीएम बदल लिया। आरोपी ने उसके बाद खाते से चार किश्तों में बारी-बारी से 50 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित को जब पता चला तो उसने अपना कार्ड बंद करा दिया। उधर कैराना नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी जाहिद ने बताया कि उसका कैराना के पीएनबी में खाता है। 29 मई को वह शामली रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहा पहले से ही खड़े युवक ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उस समय उसके खाते में 16 हजार दो सौ रुपये शेष रह गये थे। इसके कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर मेसेज आया कि उसके खाते से बाकी के 16 हजार दो सौ रुपये भी निकाल लिए गये। उसने जब शाखा प्रबंधक से जानकारी ली तो पता चला कि शामली के करमूखेड़ी एटीएम से उसके रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed