फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जांच में सहयोग नहीं करने पर पूर्व राज्यमंत्री के घर पर नोरास चस्पा

जांच में सहयोग नहीं करने पर पूर्व राज्यमंत्री के घर पर नोरास चस्पा

Sun, 10 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
जांच में सहयोग नहीं करने पर पूर्व राज्यमंत्री के घर पर नोरास चस्पा
पूर्व राज्यमंत्री के घर पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन

कैराना(शामली)। नौकरी दिलाने के नाम पर सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे रियासत राणा के आवास पर चरथावल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस चस्पा किया है।

रविवार को चरथावल थाने के एसआई कृष्णपाल सिंह ने कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद गांव जहानपुरा पहुंचकर खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के पूर्व चेयरमैन रियासत राणा के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया। एसएसआई कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उनके थाने में गांव दधेडू कलां निवासी शहीद ने सितंबर 2017 में मुकदमा दर्ज कराया था कि पिछले साल सपा शासन के दौरान खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के पूर्व चेयरमैन रियासत राणा निवासी जहानपुरा ने उसकी पीए के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे, लेकिन उन्होंने नौकरी नहीं लगवाई। बाद में उसने अपने दो लाख की मांग की, तो उसके साथ गालीगलौज करते हुए धमकी दी गई। उक्त मुकदमे में पुलिस जांच में शामिल होने व पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत कराने के लिए आरोपी रियासत राणा के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed