फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एसपी के आदेश पर दर्ज हुई रुपये हड़पने की रिपोर्ट

एसपी के आदेश पर दर्ज हुई रुपये हड़पने की रिपोर्ट

Tue, 14 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर दर्ज हुई रुपये हड़पने की रिपोर्ट
शामली।
विज्ञापन

दो साल पूर्व उधार लिये रुपये नहीं लौटाने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला नोकुआं रोड निवासी महक सिंह पुत्र श्री बलजीत सिंह स्वर्णकार है। उसके अनुसार उसने दो साल पूर्व व्यापार के लिए तीन लाख 31 हजार राजेश सुनपेड़िया को उधार दिए थे। उसने कुछ दिन बाद रुपये लौटाने का वादा किया था, लेकिन जब रुपये लौटाने का नंबर आया तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दिसंबर 2016 में सभी स्वर्णकारों की एक पंचायत भी हुई। जिसमें राजेश ने सभी से चार माह में रुपये किश्तों में लौटाने की बात कही थी, लेकिन बाद उसने आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। पीड़ित ने एसपी को मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर आरोप राजेश के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एटीएम से रुपये ठगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
शामली। मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी सोनिया संगल पुत्री राम कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके पीएनबी के खाते से एक लाख 70 हजार रुपये की धनराशि अज्ञात अनजान खाते में ट्रांसफर कर ली गई। जब वह रुपये निकालने के लिए एटीएम में गई तो उसे इस बात की जानकारी हुई। पीड़िता ने दो नवंबर को शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed