फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कलेक्ट्रेट के सामने दो दुकानों में चोरी

कलेक्ट्रेट के सामने दो दुकानों में चोरी

Wed, 27 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सामने दो दुकानों में चोरी
शामली।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सामने सोमवार की रात्रि नकब दो दुकानों में चोरी कर कीमती सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह दुकान पर आए दुकानदारों को चोरी का पता चला। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

नगर के मोहल्ला ब्रह्मणान निवासी मनोज की कलक्ट्रेट के सामने चाय बनाने की दुकान है। इसके अलावा नगर निवासी महिपाल भी वहां से कुछ दूरी पर टायर पंचर लगाने की दुकान करता है। बताया जाता कि सोमवार की रात चोरों ने दोनों दुकानों में सेंध लगाकर सामान और नगदी चोरी कर ली। मनोज की दुकान से चार सिलेंडर, छह हजार रुपये तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा महिपाल के यहां से छह सौ रुपये औजार तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह जब पीड़ित दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने आदर्शमंडी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed