{"_id":"59b040a84f1c1be47f8b474d","slug":"131504723112-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट के बाद हुआ जमकर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट के बाद हुआ जमकर पथराव
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
मोहल्ला शेखजादगान में मोबाइल फोन टूटने पर हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पथराव से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।
मोहल्ला शेखजादगान निवासी वसीम और काला उर्फ टाडा के बीच मोबाइल फोन को लेकर बुधवार सुबह विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। लोगों ने घरों में दुबककर जान बचाई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को तितर बितर किया। संघर्ष में एक पक्ष से वसीम, दानिश तथा दूसरे पक्ष से काला उर्फ टाडा भी घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से कांधला थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।