{"_id":"593848034f1c1bd2708b459a","slug":"131496860675-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने महिला से जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने महिला से जेवरात लूटे
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने महिला से जेवरात लूटे
जलालाबाद। पैठ कालोनी में नकाबपोश बदमाशों ने महिला से जेवरात लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
पैठ कालोनी निवासी नवाजिश की पत्नी अजरा बुधवार सुबह करीब दस बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान नकाबपोश दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने नवाजिश का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया। घर में घुसे बदमाशों ने अजरा से चेन, अंगूठी और कुंडल लूट लिए। शोर मचाने पर अजरा को कमरे में धक्का देकर बदमाश फरार हो गए। दिनदहाडे़ हुई लूट की घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा जलालाबाद चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद लौट गई। पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी तरह नकाबपोश दो बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया था, तब उन्होने दरवाजा नहीं खोला था। उधर, चेयरमैन प्रतिनिधि अशरफ अली खान, नदीम खान और शेरजमा खान आदि ने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा कराने की मांग की है।